सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: तनाव, उदासी या खराब मूड होने पर अचानक चॉकलेट, पिज्जा, आइसक्रीम और चिप्स खाने का मन करना आम बात है। इस आदत को 'कम्फर्ट ईटिंग' कहा जाता है। इसमें व्यक्ति भूख न होने के बावजूद मन को अच्छा महसूस कराने या तनाव से ध्यान हटाने के लिए अपनी पसंद का खाना खाने लगता है। इसके पीछे केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि दिमाग की भावनात्मक यादें और रिवॉर्ड सिस्टम भी काम करते हैं।

ब्रिटेन में 1,203 लोगों पर हुई एक रिसर्च में पाया गया कि कुछ खाद्य पदार्थों को खाने की कल्पना मात्र से लोगों को अच्छा महसूस होने की उम्मीद होती है। अध्ययन में चॉकलेट, केक और स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थों को सकारात्मक भावनाओं से जोड़ा गया। शोध के अनुसार, कई बार व्यक्ति को इन चीजों से मिलने वाली खुशी की उम्मीद ही उनकी क्रेविंग बढ़ा देती है। यह अध्ययन ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुआ।

दिमाग कैसे जोड़ता है खाने को खुशी से? विशेषज्ञों के मुताबिक, चॉकलेट और पिज्जा जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ दिमाग के रिवॉर्ड सिस्टम को सक्रिय कर सकते हैं। इनके सेवन से डोपामिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर की गतिविधि बढ़ती है, जो आनंद और इनाम की अनुभूति से जुड़ा है। यदि बचपन से ही चॉकलेट या मिठाई को खुशी, इनाम या सुकून के साथ जोड़ा गया हो, तो तनाव के समय दिमाग उन्हीं खाद्य पदार्थों की मांग कर सकता है।

बार-बार कम्फर्ट ईटिंग से हो सकता है नुकसानरिसर्च में 54 प्रतिशत प्रतिभागियों ने बताया कि तनाव के दौरान वे सामान्य से अधिक खाते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति तनाव में ज्यादा खाने लगे, ऐसा जरूरी नहीं है। लगातार अधिक चीनी, नमक और वसा वाले खाद्य पदार्थ खाने से वजन बढ़ने और मेटाबॉलिक समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।

क्रेविंग नियंत्रित करने के तरीके खाने की इच्छा होने पर पहले समझें कि वास्तव में भूख लगी है या तनाव के कारण कुछ खाने का मन कर रहा है। भोजन की मात्रा पहले से तय करें, फल, मेवे और दही जैसे पौष्टिक विकल्प चुनें तथा नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और ध्यान के जरिए तनाव कम करने की कोशिश करें। जरूरत पड़ने पर भावनात्मक खानपान की आदत के लिए विशेषज्ञ की मदद लें।


Hashtags: #Health #Bhopal #मूड #खराब #होते #चॉकलेट #पिज्जा #क्रेविंग #क्यों #मूडखराबहोतेही