सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: AQI 400 पार होने पर बाहर टहलना खतरनाक, घर में करें एक्सरसाइज
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद लोगों के सामने सवाल है कि क्या सुबह या शाम की सैर के लिए बाहर निकलना सुरक्षित है? डॉक्टरों के मुताबिक, जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार हो, तो खुले में लंबी सैर, दौड़ने और तेज एक्सरसाइज से बचना चाहिए। इस दौरान सांस के साथ प्रदूषित हवा के सूक्ष्म कण अधिक मात्रा में फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
यशोदा मेडिसिटी के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. अंकित भाटिया के अनुसार, अत्यधिक प्रदूषण के समय बाहर अधिक देर तक टहलना फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह और शाम दोनों समय प्रदूषण का असर रह सकता है। ऐसे में घर के अंदर वॉक करना या हल्की एक्सरसाइज करना बेहतर विकल्प है।इन लोगों को ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा, सीओपीडी जैसी सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हृदय रोगियों को भी प्रदूषित हवा से बचना चाहिए। अधिक प्रदूषण के कारण खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
बाहर निकलना जरूरी हो तो अपनाएं ये सावधानियां जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो अच्छी फिटिंग वाला N95 रेस्पिरेटर मास्क पहनें। कपड़े या ढीले सर्जिकल मास्क पर निर्भर न रहें। व्यस्त सड़कों, निर्माण स्थलों और धूल-धुएं वाले इलाकों से दूरी रखें। घर के अंदर प्रदूषण कम रखने के लिए खिड़कियां बंद रखें और उपलब्ध होने पर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि प्रदूषण के गंभीर स्तर पर नियमित आउटडोर वॉक के बजाय घर के भीतर शारीरिक गतिविधि जारी रखें। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या लगातार खांसी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
Hashtags: #Health #Bhopal #Aqi #400 #पार #होने #बाहर #टहलना #खतरनाक #AQI400पारहोने