ITDC India e-Press / Agencies

हाल ही में IIT खड़गपुर द्वारा की गई एक स्टडी में सामने आया है कि डिस्पोजेबल पेपर कप में चाय पीना उतना ही खतरनाक है जितना कि प्लास्टिक कप में। अध्ययन में पाया गया कि अधिकांश पेपर कप में प्लास्टिक का लेप होता है, जो गर्मी के संपर्क में आकर केमिकल रिलीज करता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि 15 मिनट में ये कप माइक्रोप्लास्टिक छोड़ने लगते हैं, जिससे चाय में 25,000 माइक्रोन के कण मिल जाते हैं। माइक्रोप्लास्टिक का सेवन हार्मोनल असंतुलन, प्रतिरक्षा प्रणाली में कमी और कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसलिए, घर से बाहर चाय पीते समय सावधानी बरतना जरूरी है।