सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान में 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या पहली बार एक लाख के पार पहुंच गई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस साल देश में ऐसे लोगों की संख्या 1,07,677 दर्ज की गई, जो पिछले साल के मुकाबले 7,914 अधिक है। यह आंकड़ा 15 सितंबर को जारी किया गया। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। कुल 1,07,677 शतायु लोगों में 94,298 महिलाएं हैं। यानी करीब 88 फीसदी लोग महिलाएं हैं। जापान में 100 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 1963 में ऐसे सिर्फ 153 लोग थे, जबकि 1998 में यह संख्या 10 हजार और 2012 में 50 हजार के पार पहुंच गई थी।
जापान दुनिया के सबसे लंबे औसत जीवन प्रत्याशा वाले देशों में शामिल है। 2025 के आंकड़ों के मुताबिक पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा 81.35 वर्ष और महिलाओं की 87.33 वर्ष रही। विशेषज्ञ जापान की अपेक्षाकृत स्वस्थ खान-पान की आदतों, कम मोटापे और सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा को लंबी उम्र से जुड़े प्रमुख कारकों में गिनाते हैं। बढ़ती उम्र की आबादी जापान के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रमबल से जुड़ी नई चुनौतियां भी पैदा कर रही है।
Hashtags: #Health #Bhopal #Desksource #100 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #उसस #पहल