मध्य प्रदेश सरकार अब जीवन की अंतिम यात्रा में भी अपने नागरिक को साथ खड़ी रहेंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास परिसर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 148 निशुल्क शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह योजना राज्य सरकार की सेवा संवेदना और सामाजिक न्याय की भावना को दर्शाने वाली देश की पहली अनूठी पहल है, जिसके तहत अंतिम संस्कार से पहले आर्थिक देह को सम्मान पूर्वक गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब सरकार निभाएंगी।

योजना के तहत जिला चिकित्सालय जय प्रकाश चिकित्सालय से दो शव वाहन की व्यवस्था की गई, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने निःशुल्क शव वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि भाजपा की सरकार संवेदनशील है और हमेशा जनता के साथ उनके सुख-दुख में खड़ी रहती है, हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिलों के लिए निशुल्क शव वाहनों की व्यवस्था की है, इस सेवा के शुरू होने से गरीब वर्ग के लिए सम्मान और राहत का माध्यम बताते हुए कहा कि कई बार निर्धन परिवार शव वाहन के अभाव में अपने प्रियजन की पार्थिव देह असुविधाजनक परिस्थितियों में घर तक ले जाने को विवश होते थे अब वह समस्या समाप्त होगी। जरूरतमंदों को 24 घंटे इन वाहनों की सुविधा उपलब्ध होगी, यह वाहन शासकीय चिकित्सा संस्थानों में होने वाली मृत्यु की स्थिति में 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। माननीय मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा केवल एक परिवहन सुविधा नहीं बल्कि अंतिम समय में मानव गरिमा की रक्षा का प्रयास है। मैं माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभारी हूं कि उन्होंने मानवता से जुड़ी इस ऐतिहासिक कदम को उठाया। कार्यक्रम में सीएचएमओ मनीष शर्मा सिविल सर्जन राकेश श्रीवास्तव पार्षद ब्रजुला सचान मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल किरण तिवारी दिलीप ओसवाल जितेंद्र मालवीय गौरव जैन शिखा अरसे विकास गौतम सहित डॉक्टर्स और अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
#शववाहनसेवा #निःशुल्कसेवा #जयप्रकाशचिकित्सालय #मध्यप्रदेशसरकार #जनसेवा