सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एक नि:शुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के सभी वर्गों — छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों — ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दंत स्वास्थ्य की जांच करवाई।
शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं आरपीईजी .विभाग’ की सहायक प्राध्यापक पिंकी गोखले द्वारा किया गया। शिविर में दंत विशेषज्ञ अभिलाषा मिश्रा एवं हिमांशु भुजIड़े के नेतृत्व में दंत चिकित्सकों की टीम ने मौखिक जांच, परामर्श, स्वच्छता संबंधी सुझाव एवं आवश्यक रेफरल प्रदान किए। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और इसे एक सकारात्मक प्रयास बताया कार्यक्रम के अंत में दंत चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ को विश्वविद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापन एवं स्मृति चिन्ह (स्मृति चिन्ह) प्रदान किए गए। इस अवसर पर पिंकी गोखले (स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी), अर्चना सेन, (सहायक प्राध्यापक , आरपीईजी), दीप्ति गुप्ता एवं सुबाष परमार (चिकित्सक, स्वास्थ्य केंद्र), के आर परमार एवं पार्वतीबाई सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारीगण और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

#बरकतउल्लाविश्वविद्यालय #दंतजांचशिविर #निःशुल्कसेवा #स्वास्थ्यशिविर #छात्रकल्याण #दंतचिकित्सा #विश्वविद्यालयखबर