सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत, जो 2 अक्टूबर 2025 तक निफ्ट में स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, इस अवसर पर विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वच्छता अभियान “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” के अंतर्गत आयोजित किया गया है।

स्वच्छता केवल सफाई नहीं है, यह अच्छे स्वास्थ्य, साफ-सुथरे वातावरण और समाज की भलाई के लिए भी जरूरी है। स्वच्छ वातावरण हमें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने में मदद करता है और देश की प्रगति में योगदान देता है। इस अवसर पर डायरेक्टर अखिल सहाय, विभागीय फैकल्टी और अन्य स्टाफ प्रातः 8 बजे संस्थान में एकत्र हुए और तत्पश्चात भौरी मार्केट, आईआईएसईआर कॉलेज के पास पहुँचकर श्रमदान किया। सभी ने मिलकर बाजार क्षेत्र से कचरा हटाया तथा दुकानों और मार्ग को स्वच्छ बनाया। पखवाड़ा के अंत में निफ्ट परिवार द्वारा हमारे कॉलेज के सफाई मित्र का सम्मान किया जाएगा। इस सम्मान का संदेश यह है कि स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल कुछ लोगों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। इस आयोजन का सफल समन्वय स्वच्छता प्रभारी सुश्री साक्षी राठौड़ ने किया।
#निफ्टभोपाल #स्वच्छता_पखवाड़ा #श्रमदान #स्वच्छ_भारत