सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को अरेरा कॉलोनी स्थित टेन्डर केयर महिला एवं शिशु अस्पताल में निःशुल्क शिशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शहर के जाने-माने वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजया ब्योहार, डॉक्टर दीपांकर सरकार, डॉ. श्रुति सरकार एवं डॉ. अश्विन आप्टे द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर वार्ड नंबर-45 की पार्षद शिखा गोहल मौजूद रही। समाज सेविका नीता पासपुल का योगदान भी सराहनीय था।