सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के संभागीय संयुक्त संचालक एच के शर्मा ने परियोजना बाणगंगा, सेक्टर अंबेडकर के केंद्र क्रमांक – 1061 शबरी नगर का औचक निरीक्षण किया गया। शर्मा नें नोबल सोशल फाउंडेशन के माध्यम से आंगनवाड़ी में किए गए कार्य की सराहना की। साथ ही HER HEALTH द्वारा आंगनबाड़ी में विगत 8 महीने से लगातार किए जा रहे गोद भराई कार्यक्रम की भी सराहना की गई। हर हेल्थ संस्था से डॉक्टर शिवानी द्वारा गोद भराई कार्यक्रम रखा गया जिसमें लगभग 20 महिलाएं उपस्थित हुई। सीनियर डॉ. शशि ठाकुर ने गर्भावस्था मे योग विषय पर चर्चा की।

संयुक्त संचालक द्वारा पल्स पोलियो अभियान के संबंध में निर्देशित किया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो ड्राप से वंचित न रहे इसका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं पर्यवेक्षक विशेष ध्यान दें, आंगनबाड़ी केंद्र के सभी कुपोषित बच्चों के यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता के साथ मिलकर गृह भेट करना सुनिश्चित करें एवं प्रत्येक सप्ताह का फॉलो अप संपर्क अप में किया जाए। इसकी पुष्टि सुपरवाइजर अनिवार्य रूप से करें। पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को और बेहतर कार्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #डकर #1061 #शबर