सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना, निशातपुरा, भोपाल में को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 88वीं तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाड़े ने की। बैठक में जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के दौरान राजभाषा संबंधी कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर हनुमान प्रसाद मीना ने पौधा भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके पश्चात संपर्क राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी एम.एल. मीना ने स्वागत भाषण देते हुए तिमाही अवधि में किए गए राजभाषा संबंधी कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रफुल्ल वी. कोहाड़े ने कहा कि कारखाने में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रचार का कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जा रहा है, जो अत्यंत संतोष का विषय है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

निशातपुरा कारखाने में राजभाषा समिति की 88वीं बैठक

उन्होंने कहा कि सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना राजभाषा नियम, 1976 के अनुसार 'क' क्षेत्र में स्थित है, इसलिए कार्यालय का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि दैनिक सरकारी कार्य अधिकतम हिंदी में संपादित किए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा संबंधी संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कोहाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि "राजभाषा हिंदी का कार्यान्वयन एवं उसका प्रभावी प्रयोग-प्रचार केवल राजभाषा विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्पादन के साथ-साथ भारत सरकार की राजभाषा नीति का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है।"

बैठक में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सोहन सिंह परमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर हनुमान प्रसाद मीना, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार सिंह सहित कारखाने के सभी अधिकारी तथा विभिन्न शॉपों एवं अनुभागों के प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राकेश कुमार मालवीय, वरिष्ठ अनुवादक द्वारा किया गया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #88व #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #वयन #जनवर