सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नर्मदापुरम पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बुधनी आगमन पर ट्रायटेंड हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. यादव नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
ट्रायटेंड हेलीपैड पर नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक रमाकांत भार्गव, सीताशरण शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा, सीहोर कलेक्टर बालागुरु के., नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
डॉ. यादव के नर्मदापुरम प्रस्थान के दौरान मार्ग में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं यादव समाज के लोगों ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
छात्र विक्रांत ने भेंट की मुख्यमंत्री की हू-ब-हू पेंटिंग
ट्रायटेंड हेलीपैड पर नर्मदापुरम निवासी कक्षा 12वीं के छात्र श्री विक्रांत रघुवंशी ने अपनी कला का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हू-ब-हू तस्वीर तैयार कर उन्हें भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्र विक्रांत की कला की सराहना करते हुए उसकी प्रतिभा की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #आगमन #जनप #शरण