सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ कवि–कथाकार, विश्व रंग के निदेशक एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे को प्रतिष्ठित 'कर्मवीर सम्मान–2026' से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह सप्रे संग्रहालय, भोपाल में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के टैगोर अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र के निदेशक तथा वैश्विक हिंदी पत्रकारिता के अध्येता डॉ. जवाहर कर्नावट को भी कर्मवीर सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही इतिहास एवं पुरातत्व के अध्येता डॉ. सुभाष अत्रे, संस्कृति मर्मज्ञ श्रीराम तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार नुरूल हसन 'नूर' भी सम्मानित हुए।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश अभिलेखागार के पूर्व संचालक शंभुदयाल गुरू द्वारा प्रदत्त साहित्य से इतिहास प्रभाग का शुभारंभ भी अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्व रंग, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण पुस्तक विश्व के 70 देशों में हिंदी की स्थिति का आकलन 'विश्व में हिंदी' अतिथियों को भेंट की गई।
'कर्मवीर सम्मान–2026 के लिए संतोष चौबे जी, डॉ. जवाहर कर्नावट एवं सभी सम्मानितों को 'विश्व रंग' फाउंडेशन, टैगोर अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र, प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय, बिलासपुर, खंडवा, वैशाली, आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग, आईसेक्ट पब्लिकेशन, वनमाली सृजन पीठ, समस्त वनमाली सृजन केंद्रों तथा साहित्य, कला संस्कृति की सहयोगी संस्थाओं की ओर से बधाई दी गई।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #धवर #अपन