सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय केंद्र, भोपाल तथा इसके स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ने देशव्यापी ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का विशेष संस्करण आयोजित किया। यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। ‘नशा मुक्त भारत के लिए पैडल’ थीम के तहत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस विशेष पहल के तहत साई सीआरसी भोपाल एवं मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साई ट्रेनिंग सेंटरों ने अपने-अपने स्थानों पर साइकिल रैलियों एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर फिटनेस को अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

साई सीआरसी भोपाल ने ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया

साई सीआरसी भोपाल एवं उमंग नशा मुक्ति केंद्र ने साझा प्रयासों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें पुनर्वास केंद्र के मरीज, केंद्र का स्टाफ, तथा स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

साई सीआरसी भोपाल ने ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया

वहीं, सभी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर केंद्रों पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ ने स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर साइकिलिंग एवं जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया तथा ‘फिटनेस चुनें, नशा नहीं’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के माध्यम से साई सीआरसी भोपाल खेल परिसरों से बाहर निकलकर समाज के विभिन्न वर्गों तक फिट इंडिया आंदोलन का संदेश पहुँचा रहा है तथा खेल और फिटनेस के माध्यम से नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #इसक #करण