सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश ने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क राष्ट्र को समर्पित किए। डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लगभग 2,080 करोड़ रुपये की लागत से विकसित ये परियोजनाएं प्रदेश को देश के अग्रणी सौर ऊर्जा उत्पादक राज्यों में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश का लक्ष्य हरित विकास के माध्यम से निवेश आकर्षित करना, रोजगार सृजित करना और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि नीमच तेजी से ग्रीन एनर्जी हब के रूप में विकसित हो रहा है, जहां बड़े पैमाने पर सौर एवं पंप स्टोरेज परियोजनाएं संचालित और निर्माणाधीन हैं। उन्होंने दावा किया कि नए सोलर पार्क से लगभग 2.14 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध होगी, जो देश की सबसे प्रतिस्पर्धी दरों में शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान 1,553.98 करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों एवं विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने निवेश, रोजगार, किसानों के कल्याण, सिंचाई, लाड़ली बहना योजना तथा जल गंगा संरक्षण अभियान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश हरित विकास और समावेशी प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एमप #2080 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #महत