सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब अभिनेता तुषार कपूर को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताया और अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की मांग की। तुषार कपूर ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में इस मामले को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की और उसकी आवाज का मिलान पुलिस के पास मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजों का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद जांचकर्ताओं को संदेह है कि किसी व्यक्ति ने डर पैदा करने और रंगदारी वसूलने के लिए बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किया हो सकता है।
फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले और धमकी भरा ऑडियो भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में हैरी बॉक्सर की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अक्टूबर में मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी हुई थी। उस घटना में उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। इस घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग की ओर से लिए जाने का दावा किया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #टाइगर #श्रॉफ #फायरिंग #बाद #तुषार #कपूर #मिली #टाइगरश्रॉफफायरिंगके