सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: आसिफ खान ने लव-स्काउट के रिश्ते पर खोली बात, बोले- कई बार समझाया था

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अभिनेता आसिफ खान ने घर के अंदर चल रहे लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शो से बेघर होने के बाद दिए एक इंटरव्यू में आसिफ ने दोनों के बीच के रिश्ते पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि घर के अंदर उन्होंने दोनों की नजदीकियों को हमेशा भाई-बहन के रिश्ते के तौर पर देखा।

आसिफ के मुताबिक, घर में रहते हुए उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि लव और स्काउट के बीच कोई गलत रिश्ता है। उन्होंने कहा कि वह दोनों को तीसरे व्यक्ति के नजरिए से देखते थे और उनके बीच का व्यवहार उन्हें सामान्य दोस्ती और भाई-बहन जैसा लगता था। हालांकि, घर के बाहर से इस रिश्ते को देखकर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी को कितनी तकलीफ हुई, इसका अंदाजा उन्हें नहीं था।

आसिफ ने बताया कि उन्होंने कई बार स्काउट को समझाने की कोशिश की थी। उनका कहना था कि लव से जुड़ी स्थिति में स्काउट एक स्वतंत्र खिलाड़ी के बजाय किसी और के साथ जुड़ा हुआ नजर आने लगा था। उन्होंने स्काउट को एक शुभचिंतक की तरह अपनी बात समझाई, लेकिन आखिरकार फैसला उसे ही लेना था।

आसिफ ने लव पर स्काउट को किसी तरह फंसाने या अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोपों से भी असहमति जताई। उनके मुताबिक, घर के अंदर जो कुछ उन्होंने देखा, उसके आधार पर किसी को गलत ठहराना उचित नहीं होगा।

गौरतलब है कि बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में कम वोट मिलने के बाद आसिफ खान शो से बाहर हो गए थे। उनके जाने पर स्काउट ओपी और युंग डीएसए भावुक हो गए थे।


Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #आसिफ #खान #स्काउट #रिश्ते #खोली #बात #बोले #आसिफखाननेलव