सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: शाहरुख खान ने अभिनय से बिजनेस साम्राज्य तक का सफर तय किया

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाई, लेकिन उनकी सफलता की कहानी केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। 2 नवंबर को 61 वर्ष के हुए शाहरुख आज अभिनय के साथ-साथ कारोबार की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुके हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 10 हजार करोड़ रुपये है। इस आंकड़े के साथ वह भारत के सबसे अमीर अभिनेता बने हुए हैं।

शाहरुख की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके कारोबारी निवेश से आता है। वर्ष 2002 में उन्होंने पत्नी गौरी खान के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। यह कंपनी फिल्म निर्माण, वितरण और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में काम करती है। इसके बैनर तले कई चर्चित फिल्मों का निर्माण हुआ है।

उनकी कमाई का एक प्रमुख जरिया क्रिकेट भी है। शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह-मालिक हैं। आईपीएल में टीम की लोकप्रियता और कारोबारी विस्तार ने उनके निवेश को मजबूत पहचान दी है। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी कमाई करते हैं। फिल्मों की फीस, प्रोडक्शन और मनोरंजन कारोबार से जुड़े अन्य निवेश भी उनकी आय के स्रोत हैं।

शाहरुख की संपत्ति में मुंबई का मशहूर समुद्र किनारे स्थित बंगला मन्नत और अन्य रियल एस्टेट निवेश भी शामिल हैं। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि उन्होंने फिल्मी लोकप्रियता को कारोबारी अवसरों में बदलते हुए कमाई के कई रास्ते विकसित किए।


Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #शाहरुख #खान #अभिनय #बिजनेस #साम्राज्य #सफर #किया #शाहरुखखाननेअभिनय