सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: रिनोवेशन के बीच मन्नत पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया जन्मदिन का सरप्राइज

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया। मुंबई स्थित उनके बंगले मन्नत में रिनोवेशन का काम चल रहा है और इसी वजह से अभिनेता के इस बार घर के बाहर आकर प्रशंसकों से मिलने की संभावना कम मानी जा रही थी। हालांकि, शाहरुख ने 2 नवंबर की शाम मन्नत पहुंचकर अपने चाहने वालों को चौंका दिया।

शाहरुख के पहुंचने की खबर मिलते ही बंगले के बाहर मौजूद प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अभिनेता ने मन्नत की बालकनी और विशेष रूप से तैयार किए गए प्लेटफॉर्म से प्रशंसकों का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, फ्लाइंग किस दिए और अपना लोकप्रिय खुले हाथों वाला सिग्नेचर पोज भी दिया। उन्हें देखकर प्रशंसक खुशी से झूम उठे और उनके नाम के नारे लगाने लगे।

इससे पहले जन्मदिन की आधी रात को शाहरुख ने मन्नत के बाहर जुटे प्रशंसकों के लिए एक विशेष संदेश प्रदर्शित करवाया था। बड़े पर्दे पर उनके हाथ से लिखा संदेश दिखाया गया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। इसी दौरान उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ के पोस्टर और संवाद भी प्रदर्शित किए गए।

फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ भी जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिनोवेशन के बावजूद मन्नत पहुंचकर शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के साथ जन्मदिन की पुरानी परंपरा को फिर से खास बना दिया।


Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #रिनोवेशन #बीच #मन्नत #पहुंचे #शाहरुख #फैंस #दिया #रिनोवेशनकेबीचमन्नत