सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Triumph मोटरसाइकिल्स और बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय स्पीड रेंज Speed 400 और Speed T4 की कीमतों में भारी कटौती की है। नई कीमतों के अनुसार Speed 400 अब 2.33 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि Speed T4 की एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये है। इससे पहले Speed 400 की कीमत 2.50 लाख और Speed T4 की कीमत 2.06 लाख रुपये थी। यानी दोनों मॉडलों की कीमत में 16,797 रुपये तक की कमी की गई है।
कंपनियों ने इस कटौती का फैसला ग्राहकों को लाभ पहुंचाने और फेस्टिव सीजन में बिक्री को बढ़ावा देने के लिए किया है। नई कीमतें जीएसटी दरों में वृद्धि के बावजूद लागू की गई हैं। ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि स्पीड 400 और Speed T4 की बढ़ती मांग भारतीय बाजार में इनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
Triumph और बजाज ऑटो ने कहा है कि नई कीमतों के साथ ग्राहक अब अधिक किफायती कीमत पर इन हाई परफॉर्मेंस बाइक का आनंद ले सकेंगे। Speed 400 की नई कीमत और बेहतर फीचर्स इसे भारतीय युवाओं के बीच आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
गौरतलब है कि स्पीड रेंज की ये बाइकें स्टाइल, परफॉर्मेंस और माइलेज के लिहाज से भारतीय ग्राहकों के लिए खास हैं। नई कीमतों के बाद अनुमान है कि इनकी बिक्री में और बढ़ोतरी होगी।
#TriumphSpeed400 #SpeedT4 #मोटरसाइकिल #कीमतें #ऑटोमोबाइल