सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: संत हिरदाराम नगर में चैत्र नवरात्रि के दौरान जगह-जगह मां की आराधना की गई। अनेक स्थानों पर कन्या भोज और भंडारे का भी आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम वन ट्री हिल्स स्थित वेदांत संत लालसाईं के दरबार टेंपल ऑफ संबोधि में हुआ। रामनवमी के उपलक्ष्य में बुधवार को यहां हवन यज्ञ सहित भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अनेक लोगों ने आहुतियां डालकर भगवान श्रीराम और मां जगदम्बा की आराधना की। इसके बाद आरती पल्लव प्रार्थना के साथ समाज और देश की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई।

वेदांत संत लालसाईं ने कहा कि प्रेम भक्ति और उपासना का यह पर्व आप सबके जीवन में खुशियां लाए यह मेरी भगवान श्री राम और मां जगदम्बा के चरणों में प्रार्थना है। कार्यक्रम में संत हिरदाराम नगर की होम्योपैथिक डॉक्टर सरिता देवनानी का सम्मान किया गया। यहां बता दें कि डॉक्टर सरिता भगत 20 वर्षों से टेंपल ऑफ संबोधि में अपनी क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क सेवाएं दे रही हैं।

कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के साथ ही संत हिरदाराम के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, रामलला उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ ही टेंपल ऑफ संबोधि के अनेक सदस्य, साधक, समाजसेवी मौजूद रहे।