सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: श्री हिंदू उत्सव समिति ने संतजनों की अगुवाई में पुराने शहर में होली चल समारोह निकाला। जिसमें राधा-कृष्ण की चलित झांकी और नृत्य करते राधा-कृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे।
समारोह में उदासीन अखाड़ा प्रमुख महंत कन्हैया दास, महंत अनिलानंद, महंत लोकनाथ योगी, महंत कमाली मंदिर, पं. रामजीवन दुबे और विभिन्न समाज प्रमुख शामिल हुए।
चल समारोह दयानंद चौक से प्रारंभ हुआ, जिसका जनकपुरी पर समापन हुआ।
चल समारोह के संयोजक भगवानदास ढालिया ने बताया कि समारोह में प्रमुख रूप से झंडे-बैनर, होली खेलते राधा-कृष्ण की झांकी, शहर के प्रसिद्ध डीजे, ढोल-ताशे पर थिरकते युवाओं की टोलियों पर भवानी चौक में रंग गुलाल और फूल बरसाती नगर निगम की मशीनें आकर्षण का केंद्र रहीं। हुरियारों ने जमकर धमाल मचाया।
इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा, बीसीसीएल अध्यक्ष मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, पार्षद शैलेश साहू सहित हजारों गणमान्यजन, वरिष्ठ पत्रकार और समिति अध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री सुबोध जैन, कैलाश साहू, अरुण अग्रवाल, विकास सोनी, कैलाश सोनगरा, शिव यादव, राकेश कुकरेजा, अतुल घेंघट, नरेंद्र सिंह ठाकुर, संजय गुप्ता, मनोज सोनी, देवेंद्र सिंह बना, प्रभारी शैलेंद्र साहू, मुकेश सोलंकी, अशोक सांकले, रवि पवार आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
ढालिया ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न एजेंसियों का आभार व्यक्त किया है।