सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बच्चों में बढ़ रहा पीठ-कमर दर्द, स्कूल बैग नहीं स्क्रीन टाइम भी बड़ी वजह
नई दिल्ली। बच्चों और किशोरों में पीठ और कमर दर्द को अक्सर भारी स्कूल बैग से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हालिया भारतीय अध्ययन में इसके पीछे स्क्रीन का अधिक इस्तेमाल भी एक महत्वपूर्ण कारक सामने आया है। अध्ययन में 1,225 स्कूली बच्चों को शामिल किया गया, जिनमें 38.5 प्रतिशत ने पिछले एक महीने में पीठ दर्द की शिकायत की।
अध्ययन के अनुसार, रोजाना मोबाइल का एक घंटे या उससे अधिक इस्तेमाल करने वाले बच्चों में पीठ दर्द का संबंध अधिक पाया गया। कंप्यूटर का इस्तेमाल भी दर्द से जुड़ा पाया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर देखते हुए गलत मुद्रा में बैठना और लगातार एक ही स्थिति में रहना शरीर की मांसपेशियों तथा रीढ़ पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि स्कूल बैग की भूमिका खत्म हो गई है। इसी अध्ययन में शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक भारी बैग और पीठ दर्द के बीच संबंध भी देखा गया। एक अन्य 2026 के अध्ययन में गलत बैठने की मुद्रा और एक कंधे पर बैग टांगने को किशोरों के पीठ दर्द से जुड़ा पाया गया।
बच्चों को लंबे समय तक लगातार मोबाइल या कंप्यूटर पर बैठे रहने से बचाना, बीच-बीच में चलने-फिरने के लिए कहना और पढ़ाई या स्क्रीन इस्तेमाल करते समय सही मुद्रा बनाए रखना जरूरी है। अगर बच्चे को लगातार या तेज पीठ दर्द हो, दर्द के कारण रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हों या चोट के बाद दर्द शुरू हुआ हो, तो चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।
Hashtags: #Health #Bhopal #Desksource #कमर #वजह #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #ययन