आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार की रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड रुपए की सरकारी जमीन को बेचने के मामले में आरोपी प्रेम मसीह को गिरफ्तार किया है। आरोपी जबलपुर से दिल्ली भागने की फिराक में था इस दौरान मुखबिर की सूचना पर EOW की टीम ने उसे डुमना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रेम मसीह ने करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन का सौदा करते हुए उसे बेच दिया था।
आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो एसपी आर.डी भारद्वाज ने बताया कि मुंबई निवासी प्रेम मसीह जिसने की जबलपुर में करीब 4000 स्क्वायर फीट बेस कीमती जमीन जिसकी कीमत एक करोड़ 48 लख रुपए की बताई जा रही है। यह जमीन शासकीय थी। और इस जमीन को प्रेम मसीह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करते हुए बेच दिया था, जिसकी शिकायत जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो में की गई थी।
जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो एसपी को सूचना मिली कि 70 वर्षीय आरोपी प्रेम मसीह जो की ओमेगा बिल्डिंग फ्लैट नंबर दो सेकंड फ्लोर क्रांति मार्ग मुंबई का रहने वाला है। इसने नेपियर टाउन जबलपुर की करोड रुपए की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने के बाद जबलपुर से दिल्ली भागने की फिराक में है। जैसे ही EOW को यह सूचना मिली तो टीम ने डुमना एयरपोर्ट के भीतर घेराबंदी करते हुए आरोपी प्रेम मसीह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जमीन के कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। अंदेशा है कि पूछताछ के दौरान जमीन से संबंधित कई और दस्तावेजों का खुलासा प्रेम मसीह के द्वारा किया जा सकता है।