सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: माँ कर्मा देवी संघ की संस्थापक तान्या राठौड़ एवं पुरुषोत्तम राठौर के नेतृत्व में दिल्ली में शुक्रवार को समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश से तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राज साहू शामिल हुए। बैठक में समाज के विस्तार एवं उत्थान पर चर्चा की गई। सभी ने समाज को सुदृढ़ बनाने एवं उन्नति के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का तिलक लगाकर और भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर तान्या राठौड़ ने समाज का विस्तार करने पर जोर दिया और युवा साथियों को आगे आने का आवाहन किया। संतोष राज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में जागरूकता लाई जा सकती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित कर उन्हें सोशल मीडिया का ज्ञान दिलाना होगा, क्योंकि आज सोशल मीडिया की ताकत सभी समझते हैं, बस उन्हें सुचारू रूप से चलाना आना चाहिए।

बैठक में कृष्ण कुमार शाह भाजपा, दयां शंकर गुप्ता, अशोक कुमार राठौर, अवधेश गुप्ता, लखन साहू, अंकुश साहू, सुरेश साह, राजेश साहू, हीरा लाल गुप्ता तेली, नंद किशोर गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक पश्चात तान्या राठौर ने सभी को स्नेहपूर्ण भोजन कराया एवं बैठक में उपस्थित होने के लिए सभी को हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।