सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सागर पब्लिक स्कूल रातीबड़ और गांधीनगर में शुक्रवार को ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड-डे (DEAR-DAY) मनाया गया। हर वर्ष 12 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस डे को (ड्रॉप एवरीथिंग एंड-रीड डे) भी कहा जाता है। इस दिन बगैर किसी से बात किए पुस्तक पढ़ने का महत्व है। यह दिन अमेरिकी लेखिका बेवर्ली क्लीरी के जन्मदिन को समर्पित है।
इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ने का महत्व समझाया, तो वाइस प्रिंसिपल रश्मि सेठ ने कहा कि पुस्तक पढ़ने से जीवन को पंख लग जाते हैं। ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड-डे पूरे दिन पुस्तक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। अमेरिकी लेखिका बेवर्ली क्लीरी ने डीईएआर की अवधारणा बनाई, जिसके आधार पर विश्वभर में यह उत्सव मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सब कुछ छोड़कर कम से कम 30 मिनट पढ़ने और किताबों का आनंद लेने का संकल्प लेते हैं। पढ़ने के महत्व को उजागर करने के लिए सागर पब्लिक स्कूल रातीबड़ में सब कुछ छोड़ो और पढ़ो कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें चौथी से आठवीं तक के छात्रों ने नवनिर्मित सभागार में किताबों का अध्ययन किया।
गुरुकुल के जैसे कक्षा KG-I से III तक के सागराइटस ने स्कूल के उद्यान में अपने टीचर के साथ किताबों का अध्ययन किया। नौवीं से 12वीं तक के छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ अपनी कक्षा में विभिन्न पुस्तकों का मौन रहकर पठन किया। KG-I और KG-II के सागराइटस को शिक्षकों ने पढ़ने का महत्व समझाया और रोचक कहानियां सुनाईं। इस तरह पूरा स्कूल एक बड़ा वाचनालय बन गया।
सागर पब्लिक स्कूल गांधी नगर : पुस्तक वाचन से सफल होने व कौशल को विकसित करने के लिए सागर पब्लिक स्कूल गांधी नगर में ड्रॉप-एवरीथिंग-एंड-रीड-डे का आयोजन हुआ। यह सागराइटस के शब्दावली को विकसित करने, ध्यान की अवधि बढ़ाने के साथ मजबूत विश्लेषणात्मक सोच का एक बेहतरीन कदम है। सागराइट्स को पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का मौका मिला।