सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल गांधीनगर शीतला माता मंदिर स्थित ऋषि विलास कॉलोनी में महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मोर्चा की सदस्य राधा राजपूत ने बताया सभी ने फूलों की होली खेलकर फाग गाया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस अवसर पर सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कार वितरित किया गया। माथुर सभा का होली मिलन समारोह 7 अप्रैल को नेहरू नगर के हाउस ऑफ वेल्यूज में होगा। आयोजन समिति के अनिल माधुर ने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।