सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल में एयरपोर्ट अथॉरिटी एम्प्लॉइज यूनियन के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ यादव ने जीत हासिल की। वहीं सहायक ब्रांच सचिव पद पर अखिलेश यादव और संजीव सिंह और संगठन सचिव पर सागर बोरकर विजय घोषित किए गए। यूनियन के सचिव पद पर शेख मकबूल और उपाध्यक्ष पद पर महेश राठौर चुनाव मतदान से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित चुने जा चुके थे। एम्पलाइज यूनियन कर्मचारियों ने विजय प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुबह 10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर एप्लाइज यूनियन में वोटिंग शुरू हुई। शाम 4 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद यूनियन के सभी पदों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ यादव, सहायक ब्रांच सचिव पद पर अखिलेश यादव और संजीव सिंह, संगठन सचिव पद पर सागर बोरकर विजय घोषित किए गए। यूनियन के सचिव पद पर शेख मकबूल और उपाध्यक्ष पद पर महेश राठौर चुनाव मतदान से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित चुने जा चुके थे।

कौन कितने वोटों से जीता

अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ यादव ने भूपेन्द्र वर्मा को 6 मतों से हराया।

सहायक ब्रांच सचिव पद पर अखिलेश यादव एवं संजीव सिंह ने फ़िरोज़ ख़ान को 40 मतों से हराया।

संगठन सचिव पर सागर बोरकर ने संजीव सिंह यादव को 11 मतों से हराया।

चुनी हुई समिति इसके अतिरिक्त ट्रैज़रर एवं 4 मेम्बर्स को सिलेक्ट करेंगी ।