सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल के ओम शिव शक्ति सेवा मण्डल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का त्योहार आसरा वृद्धाश्रम में वृद्धों के बीच मनाया। मण्डल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि पिछले कई सालों से मण्डल के पदाधिकारी होली पर्व पर यहां आकर वृद्धजनों के साथ होली खेलते हैं। साथ ही मंडल सभी के लिए इस दिन भोजन की भी व्यवस्था करता है।
त्योहार के दिन अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों ने मंडल के सदस्यों को गुलाल लगाकर इस सेवा कार्य के लिए आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर मंडल के लोगों को अपने बीच देखकर बुजुर्गो की आंखे नम नजर आई। उन्होंने भी मंडल के सदस्यों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
मण्डल की ओर से भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। त्योहार के दिन स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने साथ मिलकर आनंद उठाया।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, गुड्डू अग्रवाल, पी के सोनी, मनोज पांडे, गजेंद्र ठाकुर, कैलासिया, योगेश श्रीवास्तव,सचिन सेवारामनी, अरुण तिवारी, दिनेश राय, मीरा गौतम, सुनीता गुप्ता, रिंकू शर्मा, रज्जू पटेल, लखीराम पटेल, प्रकाश पाटिल, शिवराम पाटिल, राजकुमार रघुवंशी, शैलेंद्र सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।