सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मानवीय मूल्यों को जन-जन तक ले जाने और उन्हें भारतीय समाज में स्थापित करने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन मूवमेंट21 ने भोपाल में डिग्निटी डे मनाया। इस बार डिग्निटी डे रविवार को “टूगेदर टूवार्ड टूमॉरो” थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मूवमेंट21 के थीम सॉन्ग से हुई। इसके बाद डॉ. कल्पना वैद्य ने भोपाल की पिछले एक साल की उपलब्धियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों के जन्मदिन को “न्यू बर्थडे प्रैक्टिस” द्वारा मनाया गया। जिसमें लोगों को पौधे भेंट किए गए, साथ ही ये संकल्प दिलाया गया कि पौधे को बड़ा करना आपकी जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर सदस्यों को ग्रुप एक्टिविटी के माध्यम से पांच मानवीय मूल्यों – इक्वालिटी, लिबर्टी, कोमिटी, जस्टिस और पर्यावरण-सहानुभूति को समाज के हर व्यक्ति के आचरण में शामिल हो इस बारे में बताया गया।

इस मौके पर मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ प्रीति अहिरवार ने सभी सदस्यों को दिलवाई। यह शपथ सभी सदस्यों को एक साथ मिल जुलकर समान रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने का अनुरोध करती है । इसके पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर ग्रुप एक्टिविटी की जिसमें भविष्य की कार्ययोजना एवं रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम में कबीर के दोहों का गायन हुआ।अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रोग्राम समाप्त हुआ।