सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में छिंदवाडा से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री तेजी लाल सरेयाम की बहू श्रीमती सुहागवती सरेयाम, कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता यासीन खान, कांग्रेस पूर्व महामंत्री ऐबाबू खान, वार्ड प्रभारी जमशेद खान, एनयूएसआई जिला प्रभारी आरिश खान, कांग्रेस नेता इदरिश अंसारी, नगरनिगम छिंदवाड़ा के नेता पार्षद पं. राम शर्मा, छिंदवाड़ा नगरनिगम के सभापति चंद्रभान देवरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदकिशोर सूर्यवंशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, पार्षद श्रीमती सुनिता विजय पाटील, श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, श्रीमती अभिनव मनोज कुशवाहा सहित 400 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा गरीबों की सरकार और विकास के लिए संकल्पित : डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां उपस्थित समर्थकों की संख्या कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना एवं उनके पुत्र अजय सक्सेना की लोकप्रियता बता रही है। आज छिंदवाड़ा में कांग्रेस का नेतृत्व छिन्न-भिन्न हो गयी है और भाजपा की ताकत बढ़ी है।

छिंदवाड़ा के विकास को केवल शब्दों से नहीं, बल्कि जमीन पर उतारकर बताएंगे, क्योंकि यह छिंदवाड़ा की जनता के जीवन में बदलाव लाने के संकल्प का समय है। पहले किसी नेता के घर में हेलिकॉप्टर उतरता था, लेकिन अब भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में कष्ट आया तो हेलिकॉप्टर द्वारा योग्य स्थान तक पहुंचाएंगे। भाजपा गरीबों की सरकार है और विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाकर कमल का फूल खिलाएंगे।