सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष को मुख्यमंत्री निवास पर रायसेन जिले के बेगमगंज के कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, कद्दावर किसान नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रायसेन जिले के एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल सिंह एवं रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा उपस्थित थे।