सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / जबलपुर : मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में को डीडी डायलॉग ‘मध्यप्रदेश का समर’ का आयोजन हुआ | कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते विशेष रूप से शामिल हुए | महाकौशल की जनता के मुद्दों और मध्यप्रदेश के राजनीतिक दलों के दावों और वादों पर विभिन्न सत्रों में मंथन हुआ |

‘बीजेपी की राह कितनी आसान कितनी मुश्किल’ इस विषय पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल शामिल हुए| इस मौके पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कॉंग्रेस के पास थका हुआ नेतृत्व है, मध्यप्रदेश में भाजपा की राह में कोई मुश्किल नहीं है वहीं केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते’ क्या एमपी में खिलेगा कमल? ‘ विषय पर हुए प्रमुख सत्र में शामिल हुए | इस मौके पर फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आदिवासी इलाकों के विकास में भाजपा सरकार ने बहुत काम किया है |

उन्होंने कहा कि महाकौशल की जनता भाजपा के साथ है. वहीं एक और सत्र ‘क्या एमपी में होगी कॉंग्रेस की वापसी’ ? इस विषय पर हुए सत्र में कॉंग्रेस के विधायक और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने अपने विचार रखे. इसके अलावा एक और सत्र क्या महाकौशल बनेगा सत्ता की चाबी? विषय पर भी हुआ जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह ने सवालों के जवाब दिए. इसके अलावा 2 पेनल डिस्कशन भी हुए जिसमें भाजपा और कॉंग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ ही जबलपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया| कार्यक्रम में जबलपुर ही नहीं ब्लकि भोपाल से भी कई पत्रकार शामिल हुए |

जबलपुर में हुए इस कार्यक्रम में दूरदर्शन समाचार नई दिल्ली के अतिरिक्त महानिदेशक कृपा शंकर यादव, प्रादेशिक समाचार एकांक्ष दूरदर्शन और आकाशवाणी मध्यप्रदेश की निदेशक पूजा पी वर्धन, डीडी न्यूज नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक अरविंद जैन, उपनिदेशक अभिषेक कुमार, सहायक निदेशक मनु प्रिय, दूरदर्शन मध्यप्रदेश के कार्यक्रम प्रमुख जयंत श्रीवास्तव समेत जबलपुर के बुद्धिजीवी,शहर के छात्र, युवा और महिलाएं विशेष रूप से मौजूद रहीं |