सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार (महामंगल) पर माता वैष्णोधाम आदर्श नौदुर्गा मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मां वैष्णो देवी मंदिर के व्यवस्थापक पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मां वैष्णो गुरुकुल संस्कृत संस्थान में महामंगल पर संस्थान के बटुकों ने सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने बताया कि महामंगल का विशेष महत्व है। इस दिन विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान करने का महत्व है।