सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-2 के कार्यक्रम में क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन अरुणा ओसवाल ने अभय ओसवाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेम मेडिकल कॉलेज को एंबुलेंस दी है।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने एंबुलेंस काे झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
इस एंबुलेंस का उपयोग स्थानीय स्तर पर लायंस क्लब के पदाधिकारी जनसेवा के लिए कर सकेंगे। इसके साथ ही क्लब ने स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत सेनेटरी नैपकिन वितरण भी शुरू किया है।
पास्ट मल्टीपल काउंसिल के चेयरमैन लायन शकुंतला गोयल, लायन विनोद गोयल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जेपीएस जौहर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बीसी जैन, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह एवं प्रीति सलूजा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, बालिका विद्यालय एवं अन्य माध्यमों से महिलाओं को 25 हजार सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर लायन शीला तिवारी, लायन रेखा सक्सेना, लायन सुषमा जोशी, लायन उषा द्विवेदी ने किया। लायन विनोद गोयल ने सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम की जानकारी दी।