सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सागर इंस्टीट्यूट ऑफ सांइंस एंड टेक्नोलॉजी (SISTec) गांधी नगर कैंपस में दो दिवसीय टेक्नो- कल्चरल फेस्ट ‘सागर फिएस्टा’ का बड़े उत्साह के साथ शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। ‘सागर फिएस्टा’ वृद्धि – विंटेज से वोग की थीम पर आयोजित हुआ। दो दिन के फेस्ट में समृद्ध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाले 2000 से ज्यादा छात्रों ने नवाचार, कला और सांस्कृतिक विविधता के अनूठे संगम का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला देखी गई।

सागर फिएस्टा का उद्घाटन सागर ग्रुप के चेयरमैन सुधीर कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ज्योति देशमुख ग्रुप डायरेक्टर सिस्टेक, प्रिंसिपल डी के राजौरिया, कुलदीप गंजू प्रिंसिपल सिस्टेक, वाइस प्रिंसिपल सिस्टेक स्वाति सक्सेना, प्रशासक बी एस कुशवाहा, सिस्टेक बिजनेस स्कूल के एचओडी निशांत श्रीवास्तव एवं समस्त संकाय उपस्थित रहे।

इस वर्ष सागर फिएस्टा ने अपनी विविधतापूर्ण प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ। फिएस्टा के प्रथम दिन सिस्टेक रोडीज़, क्लैश-ऑफ-कोडीज़, शार्क टैंक, रोबो रेस, टेक्नोबज्ज, साइबर थ्रेट हंट, आईडियाथोन, इलेक्ट्रो स्पार्क, अभिनय नुक्क्ड नाटक, रंगरेज़- पेंटिग प्रतियोगिता, सिनेविस्टा, ml मॉडल मैच-अप, बैट्ल ग्राउंड ब्रिज, आडियाथन, सिक द आंसर ऑन व्हाट्स-अप और संरचना ने तकनीकी प्रतिभा की एक नई परिभाषा गढ़ी।

रोबो रेस (Robo Race) में टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन सामने आई जिसमें छात्रों ने अपनी रोबो-गाड़ियों का प्रदर्शन किया और उन्हें रिमोट कंट्रोल का उपयोग करके ट्रैक पर चलाया और ट्रैक मे चुनौती को स्वीकारा। विजेता टीम को 10,000 रुपये की राशि से सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम को 5,000 रुपये मिले।

सिस्टेक रोडीज़ (SISTec Roadies) ने पहले ही दिन सुर्खियां बटोरीं। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने मानसिक और शारीरिक कौशल को प्रदर्शित किया, उत्साह जगाया और मौज-मस्ती और सौहार्द से भरे जीवंत माहौल को बढ़ावा दिया।

साइबर थ्रेट हंट (Cyber Threat Hunt) आकर्षक आयोजन में दो क्विज़ राउंड शामिल रहें। और तीसरा राउंड कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की चुनौतियों से भरा था। विजेता टीम को 1500 रुपये का पुरस्कार व उपविजेता टीम को 1000 रुपये का पुरस्कार भी मिला । विभिन्न कॉलेजों की लगभग 30 टीमों ने इसमे भाग लिया और हंट का भरपूर आनंद लिया।

सिस्टेक साहित्य (SISTec Sahitya) ‘सागर फिएस्टा’ का एक अभिन्न अंग रहा। जिसमें सम्मानित अतिथि राष्ट्रीय कवि एवं निर्णायक दीपक दनादन एवं कपिल चौबे की गरिमामयी उपस्थिति देखी गई ।

इस आयोजन में विभिन्न कॉलेजों की 25 से अधिक टीमों ने भाग लिया और इसके गतिशील माहौल में योगदान दिया। सागर फिएस्टा के दूसरे दिन लाइव म्यूजिक पर फॉर्मेंस “निनाद” और कल्चरल डांस शो “ओजस” और फैशन-शो वायोनेट सांस्कृतिक धरोहर की शानदार प्रस्तुति आयोजित होंगे ।