सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में सागर पहुंचने वाले हैं। वे यहां बड़तूमा में संत रविदास मंदिर प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सागर के बाद पीएम मोदी बैतूल लोकसभा क्षेत्र के हरदा जिले के अबागांव खुर्द में सभा करेंगे। इसके बाद शाम को राजधानी भोपाल में रोड शो करेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी का 20 दिन में यह एमपी का पांचवां दौरा है।

सागर में पीएम मोदी को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

सागर में सभास्थल से ताजा अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर जितेंद्र तिवारी

सभा में पीएम मोदी का इंतजार करते लोग

सागर की सभा में चेकिंग के बाद हो रही लोगों की एंट्री

सागर में सभास्थल के बाहर तैनात पुलिस

सागर में सभास्थल पर पहुंचने लगे लोग

पीएम के दौरे से पहले भोपाल में NSUI नेता नजरबंद

पीएम मोदी के दौरे से पहले भोपाल पुलिस ने NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) नेताओं को नजरबंद कर लिया है। एनएसयूआई मेडिकल विंग प्रदेश संयोजक रवि परमार को पुलिस ने अशोका गार्डन इलाके के एक निजी अस्पताल से हिरासत लिया है। एनएसयूआई नेताओं की मानें तो पुलिस रवि को अलग-अलग थानों में लेकर घूम रही है। दरअसल, रवि परमार ने पीएम मोदी से मिलने को लेकर ज्ञापन दिया था। उन्होंने मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देने के लिए मुलाकात का समय मांगा था।

सागर में पिछले 3 चुनावों का रिजल्ट

पीएम मोदी सागर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे सभा