सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में नामांकन और वोटिंग के लिए नामांकित किए गए आदिवासी बाहुल्य बालाघाट और मंडला लोकसभा सीट में महिला वोटर्स की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। बालाघाट लोकसभा क्षेत्र तो जेंडर रेश्यो के मामले में प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों पर भारी है। यहां एक हजार पुरुष वोटर्स पर 1014 महिला वोटर हैं। इसी तरह जेंडर रेश्यो के मामले में खरगोन और धार लोकसभा सीट में भी ज्यादा अंतर नहीं है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा लोकसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या की जानकारी देने के बाद यह तथ्य सामने आए हैं। सभी 29 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या की पड़ताल से पता चलता है कि बालाघाट में पुरुष वोटर्स के मुकाबले 12382 महिला वोटर ज्यादा हैं। इसी तरह मंडला लोकसभा सीट पर पुरुषों के मुकाबले 834 महिला वोटर अधिक हैं। दूसरी ओर खरगोन और धार लोकसभा में भी पुरुष वोटर महिला वोटर्स से मामूली अंतर से अधिक हैं। धार में 5434 और खरगोन में 2853 पुरुष ही महिला वोटर्स से अधिक हैं। सीईओ राजन ने यह भी बताया है कि बालाघाट का जेंडर रेश्यो महिलाओं की बढ़त वाला है। यहां हजार पुरुष वोटर पर 1014 महिलाएं हैं जबकि भिंड की स्थिति इसके उलट है। इस लोकसभा सीट पर एक हजार पुरुष वोटर पर 857 ही महिला वोटर हैं।
महिला-पुरुष वोटर का अंतर
लोकसभा पुरुष महिला अंतर
बालाघाट 929434 941821 12382
मंडला 1 048096 1048930 834
खरगोन 1020945 1018092 2853
धार 974599 969165 5434
नोट-बालाघाट व मंडला में महिला वोटर ज्यादा हैं।