सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल कोलार जे के हॉस्पिटल में उन्नत चिकित्सा तकनीक ईबीयूएस (एंडोब्रोनचियल अल्ट्रासाउंड – ईबीयूएस) प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। यह उपलब्धि अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है चिकित्सा क्षेत्र में फेफड़ों से संबंधित रोगों के निदान एवं उपचार को नई दिशा प्रदान करेगी। ईबीयूएस एक अत्याधुनिक, न्यूनतम इनवेसिव (कम चीर-फाड़ वाली) तकनीक है, जिसका उपयोग फेफड़ों और आसपास के गाँठ (लिम्फ नोड्स) की सूक्ष्म जांच के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से बिना किसी बड़े ऑपरेशन के सटीक बायोप्सी संभव होती है, जिससे फेफड़ों के कैंसर, टीबी, सारकॉइडोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक एवं सटीक निदान किया जा सकता है। मध्य प्रदेश में यह सुविधा अभी बहुत ही सीमित स्थानों पर उपलब्ध है, जिससे इसकी उपलब्धता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम—डॉ. गौरव साहू, डॉ. शहज़ाद हुसैन एवं डॉ. शिवानी चतुर्वेदी—ने इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सफलता में एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अशोक एवं पैथोलॉजी विभाग अंकिता बघेल का विशेष सहयोग रहा, जिनके महत्वपूर्ण योगदान के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। इस उपलब्धि के साथ अब भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत जांच और उपचार के लिए बड़े महानगरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी।

#जेकेअस्पताल #ईबीयूएस #कैंसर #टीबी #स्वास्थ्य #फेफड़ेकीजांच #आधुनिकचिकित्सा #निदान