माता महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन की महाआरती संपन्न


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अग्रवाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी की 27वीं महाआरती रविवार सायंकाल अग्रसेन वाटिका आईटीसी पार्क कमला पार्क के सामने भोपाल में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में अग्रबंधु परिवार सहित उपस्थित हुए तथा महाराजा अग्रसेन एवं माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर समाज प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर महाआरती की जजमानी कोलार अग्रवाल समाज द्वारा की गई। हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव के पश्चात कोलार अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि आयोजित होने वाली महाआरती की जजमानी समाज द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर शैलेन्द्र गर्ग सौरभ गुप्ता वसंत गुप्ता तरुण अग्रवाल अंकुर अग्रवाल शैलेश अग्रवाल सचिन अग्रवाल रविन्द्र बंसल एवं सुरेश चंद्र गोयल सहित बड़ी संख्या में कोलार क्षेत्र के अग्रबंधु उपस्थित रहे।

मुकेश गोयल ने बताया कि महाआरती का उद्देश्य समाज को संगठित करना तथा महाराजा अग्रसेन के एक ईंट-एक रुपया के आदर्श सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना है। चैत्र नवरात्र 2024 से प्रारंभ हुई यह महाआरती अब समाज की एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा बन चुकी है। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस आयोजन से अग्रबंधुओं के बीच एकता सहयोग एवं भाईचारे की भावना को बल मिल रहा है।

समिति के नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि महाआरती को अग्रबंधुओं का लगातार अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है तथा प्रत्येक माह श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को महाआरती से जोड़ने के उद्देश्य से शीघ्र ही महाआरती का लाइव प्रसारण भी प्रारंभ किया जाएगा जिससे भोपाल मध्यप्रदेश सहित देश-विदेश में निवासरत अग्रबंधु भी इस धार्मिक आयोजन से सीधे जुड़ सकेंगे।

रोहित गुप्ता ने बताया कि आगामी महाआरतियों को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। महाआरती आयोजन में रश्मि अग्रवाल आशा गुप्ता रमा अग्रवाल धीरज गुप्ता निशा गुप्ता मोहित अग्रवाल प्रमेत अग्रवाल एवं धीरज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने महाआरती को सफल बनाने हेतु कोलार अग्रवाल समाज सभी अग्रबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

माता महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन की महाआरती संपन्न
माता महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन की महाआरती संपन्न

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अपन #27व