सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल में वनस्पति एवं प्राणी शास्त्र विभाग की ओर से “कैंसर जागरूकता” व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ नीलू मेहरोत्रा द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा यादव ने की, जिन्होंने छात्राओं को कैंसर से सावधानी संबंधी जानकारी एवं व्यायाम की उपयोगिता बताई। कैंसर विशेषज्ञ नीलू मेहरोत्रा ने कैंसर के लक्षण, अवस्थाओं एवं बचाव संबंधी जानकारी पावर पॉइंट द्वारा प्रस्तुत की। छात्राओं एवं महाविद्यालयीन सदस्यों के लिए यह जानकारी बहुत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी छाया चंद्रवंशी ने छात्राओं को कैंसर से बचाव हेतु खान-पान में सतर्कता के बारे में बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर, प्राणी शास्त्र की आद्या पुरोहित एवं माही दुबे ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वनस्पति विज्ञान एवं ईको-क्लब की अध्यक्ष दीप्ति सांकत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, ग्रंथपाल एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब की सचिव विजय डाबर उपस्थित रहीं। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के सदस्य मनोज राय, असलम एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। महाविद्यालय की विभिन्न संकायों की छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहीं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #सरोजिनी #नायडू #महाविद्यालय #कैंसर #जागरूकता #व्याख्यान #आयोजित #सरोजिनीनायडूमहाविद्यालयमें