सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान -2026 के अंतर्गत भोपाल नगर निगम के जोन क्रमांक-10, वार्ड क्रमांक-45, इंदिरा गांधी वार्ड में जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुँचाने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंतर्गत वार्ड में स्थित शासकीय संस्थानों के निरीक्षण के लिए 11 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में अपर कलेक्टर, भोपाल द्वारा आदेश जारी किया गया है। अधिकारी विधानसभा क्षेत्र मध्य के अंतर्गत आने वाले इस वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय विद्यालयों, उचित मूल्य की दुकानों, छात्रावासों तथा अन्य शासकीय संस्थानों की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का निरीक्षण करेंगे। संस्थानों का सत्यापन जिला जीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा।
निरीक्षण के लिए खाद्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, नापतौल, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, शिक्षा, लोक निर्माण तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का आयोजन 7 अगस्त, 2026 से 8 जनवरी, 2027 तक किया जाना निर्धारित है। अभियान का उद्देश्य अधिकारियों के क्षेत्रीय भ्रमण के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण, शासकीय संस्थानों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा शासकीय सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #वार्ड #मुख्यमंत्री #जनविश्वास #अभियान #तहत #शिविर #सीएनएन #वार्ड45मेंमुख्यमंत्री