एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के हिमांशु घुसर ने जीते दो स्वर्ण पदक


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आर्म रेसलिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कोलार रोड भोपाल में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी ताकत तकनीक और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आनंद प्रसाद शर्मा (सचिव आर्म रेसलिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश) ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 राज्यों के लगभग 250 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन हुए मुकाबलों में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

सब जूनियर बालक वर्ग की अंडर-50 किलोग्राम राइट हैंड स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के कुलदीप ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर के अरमान खान द्वितीय तथा जशनदीप तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-55 किलोग्राम वर्ग में जम्मू-कश्मीर के अदनान खान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-60 किलोग्राम राइट हैंड वर्ग में उत्तर प्रदेश के विनय ने स्वर्ण आर्यन ने रजत तथा जम्मू-कश्मीर के अनीश राज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

यूथ पुरुष वर्ग के +55 किलोग्राम राइट हैंड मुकाबलों में मध्य प्रदेश के हिमांशु घुसर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर के इरशाद अहमद को रजत तथा मोहम्मद शादाब को कांस्य पदक मिला। +90 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के श्रेयांश कुमार प्रथम तथा माधव कटारिया द्वितीय स्थान पर रहे।

सीनियर पुरुष वर्ग में अंडर-55 किलोग्राम राइट हैंड स्पर्धा में मध्य प्रदेश के हिमांशु घुसर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के अभिमन्यु ने रजत तथा विशाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अंडर-65 किलोग्राम राइट हैंड वर्ग में मोहम्मद हसन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के अजय पाल सिंह रजत और जम्मू-कश्मीर के धर्मेंद्र सिंह कांस्य पदक विजेता बने।

अंडर-80 किलोग्राम वर्ग में जम्मू-कश्मीर के आकाश कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि उत्तर प्रदेश के यशवंत को रजत पदक प्राप्त हुआ।

अंडर-90 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिला। हिमांशु यादव ने स्वर्ण निशांत शर्मा ने रजत तथा इंजमाम उल हक ने कांस्य पदक हासिल किया।

मास्टर पुरुष वर्ग की 60 किलोग्राम राइट हैंड स्पर्धा में पंजाब के दिनेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उत्तर प्रदेश के दीपक जैन दूसरे स्थान पर रहे।

ग्रैंड मास्टर पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के दलबीर सिंह चाहर ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उत्तर प्रदेश के समीर पाल ने रजत तथा जम्मू-कश्मीर के कृष्ण अवतार गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

दूसरे दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि एलएनसीटी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन के खिलाड़ी हिमांशु घुसर के नाम रही। हिमांशु ने यूथ पुरुष वर्ग (+55 किलोग्राम राइट हैंड) एवं सीनियर पुरुष वर्ग (अंडर-55 किलोग्राम राइट हैंड) में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की और मध्य प्रदेश को स्वर्णिम शुरुआत दिलाई। उनकी इस उपलब्धि पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिवार खेल प्रेमियों एवं आर्म रेसलिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आगामी दिनों में जूनियर सीनियर मास्टर एवं दिव्यांग वर्गों के अन्य मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। देशभर के खिलाड़ी राष्ट्रीय खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक और उच्च स्तर के बन गए हैं


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #पदक #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #एशन