आंचलिक विज्ञान केन्द्र में बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला संपन्न

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के इनोवेशन हब द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बेसिक्स ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में कक्षा 11वीं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी के मूलभूत सिद्धांतों एवं प्रयोगात्मक तकनीकों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सूक्ष्मजीव संवर्धन सीरियल डायल्यूशन डिस्क डिफ्यूजन पद्धति प्राकृतिक जैव-सक्रिय पदार्थों के परीक्षण तथा अन्य प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लौंग काली मिर्च लहसुन एवं नीम जैसे प्राकृतिक पदार्थों के जीवाणुरोधी गुणों का परीक्षण कर उनके प्रभावों का अध्ययन किया। प्रतिभागियों ने सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से जीवाणु कॉलोनियों का अवलोकन कर सूक्ष्मजीवों की संरचना एवं वृद्धि की प्रक्रिया को समझा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को संरक्षित ड्रैगनफ्लाई के वास्तविक नमूने का अवलोकन कराया गया जिसके माध्यम से उन्हें कीटों की शारीरिक संरचना अनुकूलन एवं जैव विविधता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने वैज्ञानिक उपकरणों एवं प्रयोगशाला प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनमें वैज्ञानिक अनुसंधान अवलोकन क्षमता एवं नवाचार के प्रति रुचि और अधिक विकसित हुई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोगों सूक्ष्मजीव विज्ञान तथा इसके भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

समापन सत्र में प्रतिभागियों को कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा वैज्ञानिक अवधारणाओं के व्यावहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

आंचलिक विज्ञान केन्द्र में बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला संपन्न
आंचलिक विज्ञान केन्द्र में बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला संपन्न
आंचलिक विज्ञान केन्द्र में बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला संपन्न
आंचलिक विज्ञान केन्द्र में बायोटेक्नोलॉजी कार्यशाला संपन्न photo 3

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #सफलत #11व #सहभ