भोपाल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक सप्ताह मनाया गया
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अंतर्गत 12 जून 2026 तक विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दूसरे दिन भी मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में संरक्षा विभाग इंजीनियरिंग परिचालन यांत्रिक वाणिज्यिक सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से समपार फाटकों पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को समपार फाटकों पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जा रही है तथा सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत मंडल के समपार फाटकों पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे दिन समपार फाटक संख्या 10 (सेमरखेड़ी–कंजिया खंड) एवं समपार फाटक संख्या 274 (सोरई–सुमेर खंड) सहित विभिन्न समपार फाटकों पर 50 से अधिक सड़क उपयोगकर्ताओं की काउंसिलिंग की गई तथा सुरक्षा पंपलेट वितरित कर उन्हें समपार फाटक सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
रेल प्रशासन सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील करता है कि समपार फाटकों पर निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें बंद फाटक को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षित रेल संचालन में सहयोग प्रदान करें। जनसहभागिता एवं जागरूकता से ही समपार दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समप #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #जनज