संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में वृक्षारोपण

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं नेचर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने इन पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता विषय पर एनसीसी कैडेट्स के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण प्रदूषण नियंत्रण एवं हरित भविष्य के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— प्रथम स्थान – कुमकुम लवंशी द्वितीय स्थान – निशा तृतीय स्थान – ओजस्वीकार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डालिमा पारवानी प्राध्यापकगण एनएसएस स्वयंसेवक एनसीसी कैडेट्स एवं नेचर क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डालिमा पारवानी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की सतत प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की शपथ के साथ हुआ।

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में वृक्षारोपण
संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में वृक्षारोपण

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #वरण #अवसर #एनएसएस