विधायक ट्रॉफी 2026 दक्षिण पश्चिम विधानसभा भोपाल
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा 9 जून तक नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक ट्रॉफी दक्षिण पश्चिम विधानसभा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इन मैचों को देखने आ रहे हैं।
दर्शकों को लिए फ्री कूपन दिए जा रहे हैं और प्रत्येक दिन 21 भाग्यशाली को उपहार प्रदान किया जा रहे हैं।
भूतेश्वर महादेव इलेवन और पुलिस इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत
विधायक ट्रॉफी दक्षिण पश्चिम टूर्नामेंट में हाल ही में दो बेहद रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में भूतेश्वर महादेव इलेवन ने एक तरफा जीत हासिल की वहीं दूसरे मैच में पुलिस इलेवन (ड्रीम इलेवन) ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में बाजी मारी। इन दोनों ही मैचों में अंकित सिंह मीना और लोकेंद्र सिंह ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
पहला मैच
भूतेश्वर महादेव इलेवन की एक तरफा जीत
पहले मुकाबले में श्री भूतेश्वर महादेव इलेवन ने थाला इलेवन को 9 विकेट के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाला इलेवन की टीम विरोधी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 7.0 ओवर में 47 रनों पर सिमट गई। जवाब में भूतेश्वर महादेव इलेवन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मात्र 3.1 ओवर (19 गेंदों) में 1 विकेट खोकर 49 रन बनाए और लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस एकतरफा जीत के हीरो अंकित सिंह मीना रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 2 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए मात्र 4 रन देकर 3 विकेट झटके और बल्लेबाजी में 6 गेंदों का सामना करते हुए 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 18 रन बनाए।
दूसरा मैच
पुलिस इलेवन (ड्रीम इलेवन) की संघर्षपूर्ण जीत
वहीं दूसरे 8 ओवर के रोमांचक मुकाबले में पुलिस इलेवन (ड्रीम इलेवन) ने शबरी सुपर किंग्स को 8 रनों से मात दी। पुलिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 111 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शबरी सुपर किंग्स की टीम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। इस जीत के मुख्य सूत्रधार लोकेंद्र सिंह रहे। उन्होंने डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने जादुई स्पैल डालते हुए 2 ओवर में मात्र 5 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और विरोधी टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #नसभ #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #नवप