वेलोसिटी नाइट रन 2026 का भव्य शुभारंभ युवाओं में उत्साह


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रोशनी से जगमगाते टीटी नगर स्टेडियम में फिटनेस जोश और युवा ऊर्जा का अनूठा नजारा देखने को मिला जब रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (आरएनटीयू) द्वारा आयोजित वेलोसिटी नाइट रन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। भोपाल में पहली बार आयोजित इस अनूठी नाइट रन में बड़ी संख्या में रनर्स फिटनेस प्रेमियों खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन ने स्वास्थ्य जागरूकता फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रभावी संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक अंशुमान यादव रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर नाइट रन का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें 700 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 8 वर्ष के बच्चों से लेकर 70 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ दौड़ में भागीदारी कर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को केवल एक रनिंग इवेंट नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली का जन-आंदोलन बना दिया। स्टेडियम में उपस्थित लोगों ने युवा धावकों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रतिभागियों का भी जोरदार उत्साहवर्धन किया जिससे पूरे आयोजन का माहौल और अधिक प्रेरणादायी एवं ऊर्जावान बन गया।

स्टेडियम की आकर्षक रोशनी ऊर्जावान संगीत हजारों कदमों की लय और प्रतिभागियों के जोश ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया। प्रतियोगिता में 1 घंटे 2 घंटे एवं 3 घंटे की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी सहनशक्ति, अनुशासन और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। रन के दौरान निर्धारित ट्रैक लेनों एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाया।

मुख्य अतिथि विश्वास सारंग ने कहा कि आज के समय में फिटनेस केवल खिलाड़ियों तक सीमित विषय नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए इस प्रकार के नवाचारपूर्ण आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा नाइट रन जैसी अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं में खेल और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा।

विशिष्ट अतिथि अंशुमान यादव ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि वेलोसिटी नाइट रन केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है। हमारा उद्देश्य युवाओं को खेल फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ना है ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन सकें।

वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव संगीता जौहरी ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थियों और युवाओं के समग्र विकास के लिए खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ टीम भावना अनुशासन और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों खिलाड़ियों फिटनेस उत्साहियों और नागरिकों ने भाग लिया। अनेक प्रतिभागियों ने इसे भोपाल के सबसे अनूठे खेल आयोजनों में से एक बताते हुए कहा कि स्टेडियम की रोशनी के बीच रात में दौड़ने का अनुभव रोमांचकारी और प्रेरणादायी रहा।

वेलोसिटी नाइट रन 2026 का भव्य शुभारंभ युवाओं में उत्साह
वेलोसिटी नाइट रन 2026 का भव्य शुभारंभ युवाओं में उत्साह

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #जगमग #नगर