एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आर्म रेसलिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड भोपाल में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आनंद प्रसाद शर्मा (सचिव, आर्म रेसलिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश) ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 राज्यों के लगभग 250 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी राज्यों में उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश दिल्ली पंजाब राजस्थान झारखंड मणिपुर गुजरात मध्यप्रदेश एवं बिहार शामिल हैं।
प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर यूथ सीनियर मास्टर एवं दिव्यांग वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं जिनमें खिलाड़ी राष्ट्रीय खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में रणवीर सिंह फार्मर (पूर्व अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ) डॉ. बी.पी. सिंह (महासचिव इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) अनुपम चौकसे (कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी) डॉ. एन. के. थापक (कुलगुरु एलएनसीटी यूनिवर्सिटी) एवं पंकज जैन (स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं तथा देश में आर्म रेसलिंग खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे जिनमें देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों प्रशिक्षकों तकनीकी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन का विश्वास व्यक्त किया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #यनश #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #एशन