सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इंदौर के कनकेश्वरी ग्राउंड में चल रही पं. धीरेन्द्र शास्त्री की कथा सुनने दतिया से आए व्यापारी परिवार के जेवर चोरी हो गए। ​​​​​​हीरानगर पुलिस ने रोहित सोनी निवासी बड़ौनी दतिया की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। रोहित ने बताया कि वे बड़ौनी में कॉस्मेटिक सामान के व्यापारी हैं।

वे मां उमादेवी और बहनों के साथ धीरेन्द्र शास्त्री की कथा सुनने इंदौर आए। रात में बहन और मां को लेकर जीजा की अस्थायी कटलरी की दुकान पर ही सो गए। जो कथा स्थल के पास मदन महल रोड पर लगी थी। इस दौरान तीनों ने अपने जेवर उतारे ओर बहन बीना सोनी के पर्स में रख दिए। बाद में सुबह 4 बजे नींद खुली तो पर्स गायब था। उसमें एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स, एक मोबाइल नहीं था।