सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर बिरला का स्वागत किया।

विधायक सचिन बिरला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की जनहितैषी नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन और प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।